ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the embarrassing incident of mamta was surprised after giving birth to the newborn the woman buried the newborn in the field

Sonbhadra News: ममता को शर्मशार करने वाली घटना ने किया अचंभित, नवजात को जन्म देने के बाद महिला ने नवजात को खेत में दफनाया.

सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। चौरा स्थित बंद पड़े बालू साइड के पास एक सफेद बोलेरो से उतरी महिला ने नवजात शिशु को खेत में दफना दिया। आधे घंटे बाद नवजात की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

sonbhadra

6:35 PM, Sep 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: ममता को शर्मशार करने वाली घटना ने किया अचंभित, नवजात को जन्म देने के बाद महिला ने नवजात को खेत में दफनाया.
logo

मिट्टी में दफनाया गया नवजात शिशु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र में एक ममता को शर्मसार करने वाली हृदय विदारक घटना ने सभी को अचंभित कर दिया। हर कोई महिला को कोसता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल एक सफेद रंग की बोलेरो से कुछ लोग सवार होकर आए और चौरा स्थित बन्द पड़े बालू साइड के रास्ते के निकट बोलेरो वाहन को खड़ा किया और नवजात शिशु का पैदा होने का इंतजार करते दिखे जब प्रसूता ने नवजात शिशु को जन्म दिया।

तो वैसे ही बोलेरो से एक महिला उतरी और नवजात शिशु की नली को महिला से अलग कर नवजात शिशु को ले जाकर खेत में मिट्टी से ढक दिया और तुरंत चोपन की तरफ बोलोरो लेकर फरार हो गए वाहन सवार। पहले तो लोग कुछ नहीं समझ पाए, लेकिन चरवाहे ने पास जाकर देखा तो हक्का बक्का रह गया। वही घटना के बाद मौके पर मौजूद दीपू यादव ने बताया एक बोलेरों आई जिसमे महिला और पुरुष मौजूद थे।

Img

बोलेरो खड़ा कर महिला जल्दबाजी में नवजात बच्चे को मिट्टी से ढक कर चली गई। जब तक हम लोग आते वह सब वाहन सहित फरार हो गए। घटना के बाद काफी लोग जुट गए। देखा गया तो नवजात जिंदा था, लेकिन आधे घंटे बाद मृत हो गया। बोलेरो सवार कौन थे इसकी जानकारी नहीं हो पाई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी तफ्तीश करने के बाद नवजात शिशु के शो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुड़ गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.