ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the family demanded a condensation investigation when the young man who went to party with friends under suspicious circumstances came out of his mouth

Sonbhadra News: दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने संघन जांच की मांग की.

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गौरव दोस्तों के साथ पार्टी की बात कहकर घर से निकला था। गौरव की मौत को लेकर परिजनों ने इसे सामान्य मृत्यु न मानकर एक सोची-समझी साजिश बताया है। मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि सट्टे में लाखों के लेनदेन के विवाद के चलते गौरव को जहर दिया गया है। मिले तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

sonbhadra

12:46 PM, Sep 19, 2025

Share:

Sonbhadra News: दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने संघन जांच की मांग की.
logo

मृतक युवक की फ़ाइल फ़ोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा में दोस्तो संग पार्टी करने गए गौरव नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। गौरव का शव डिग्री कॉलेज के पास एक पेट्रोल पंप के निकट मिला था। मृतक की बहन रुचि कुमारी ने बताया कि गौरव बुधवार को सुबह करीब 11 बजे नाश्ता कर दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था।

Img

दिन में एक-दो बार फोन करने पर गौरव ने बताया कि वह दोस्तों के साथ है। शाम 4 से 5 बजे के बीच गौरव ने खुद अपनी मां को फोन कर बताया कि उसने खाना खा लिया है और शाम तक घर आ जाएगा।बाद में रतन सिंह नामक दोस्त ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि गौरव डिग्री कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट गिरा हुआ है। परिजनों के कहने पर दोस्त ने गौरव को परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया।

Img

दोस्तो का कहना है कि शाम 6 बजे गौरव बैठा था और अचानक गिर गया, उन्हें लगा कि वह नशे में होगा।परिजनों ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया कि कुछ लड़के गौरव को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उनका आरोप है कि गौरव को दोस्त पैसा देकर सट्टा खिलाते थे। यह सिलसिला पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। गौरव की मां ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, शिकायत में उन्होंने जिक्र किया था कि उनका बेटा गलत संगत में फंसकर सट्टा खेलता और खिलवाता है।

परिजनों ने इसे सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या की घटना बताया और गहन जांच की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन दिनों से गौरव को लगातार अनजान नंबरों से फोन आ रहे थे, जिससे वह परेशान और चिड़चिड़ा हो गया था। परिजनों ने कई बार गौरव के साथ रहने वाले लोगों को उसे पैसे न देने की चेतावनी दी थी, लेकिन वे नहीं माने। कुछ समय पहले 1 लाख 18 हजार रुपये के बकाया के चलते गौरव की बाइक भी रख ली गई थी, जिसे बाद में इतनी ही रकम चुकाकर छुड़वाया गया।

Img

परिजनों का दावा है कि गौरव ने कुल 25 लाख रुपये तक का कर्ज लिया था, जिसे उन्होंने किसी तरह चुकाया। मृतक गौरव के दोस्त रतन सिंह ने बताया कि दिन करीब 3:30 बजे तक गौरव उनके साथ बिरयानी खाने गए थे। इसके बाद कुछ लड़कों ने गौरव को बुला लिया। बातचीत के बाद गौरव एक निजी होटल के पास गया, जहां संभवतः पैसों के लेन-देन को लेकर बात हुई थी। गौरव ने कहा कि वह फ्रेश होकर आता है।कुछ ही घंटे बाद, जब गौरव वापस आया तो 10 मिनट बाद वह होटल के पीछे गिरा हुआ मिला। रतन सिंह और अन्य दोस्त वहां पहुंचे और उसे उठाया।

Img

उन्होंने गौरव से घर जाने को कहा, लेकिन गौरव घर न जाकर शारदा मंदिर के पास उतर गया। बाद में जब दोस्तों ने एक व्यक्ति से गौरव के घर पहुंचने के बारे में पूछा, तो पता चला कि वह टंकी के पास है। जब दोस्त टंकी पहुंचे, तो गौरव के मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद उसे तुरंत परियोजना अस्पताल ले जाया गया। रतन सिंह के अनुसार, जिस तरह से गौरव के मुंह से झाग निकल रहा था, उससे लगा कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। पार्टी में शामिल सभी दोस्त ओबरा के निवासी बताए जा रहे हैं।

Img

वही ओबरा सीओ हर्ष पाण्डेय ने घटना की बाबत बताया थाना ओबरा में शुक्रवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 18 बाते 19 सितंबर की रात में गौरव कुमार जिनकी उम्र 20 वर्ष है, वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे रात में ही उनकी तबीयत खराब हो गई तथा दोस्तों ने उन्हें ओबरा के परियोजना हॉस्पिटल में एडमिट कराया। वहां से बनारस के लिए रेफर कर दिया गया गौरव की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टि बॉडी पर कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं है। मृत्यु की स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित हैं मौके पर शान्ति एवं कानून की कोई समस्या नहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.