Sonbhadra News: बिट्टू के तीसरे जन्मदिन पर परिवार ने बांटी खुशियां, विद्यालय को भेंट किया सीलिंग फैन.
बीजपुर में बिट्टू के तीसरे जन्मदिन पर परिवार ने समृद्धि ज्ञान ज्योति विद्यालय के बच्चों को टॉफी बांटी। विद्यालय को एक सीलिंग फैन भी भेंट किया गया। परिवार की इस पहल की समृद्धि जन कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने सराहना की।
sonbhadra
6:45 PM, Aug 29, 2026
Share:


बिट्टू के जन्मदिन पर विद्यालय के बच्चों को टॉफी बांटते और सीलिंग फैन भेंट करते परिवार के सदस्य व संस्था के पदाधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बीजपुर में बिट्टू के तीसरे जन्मदिन पर उनके परिवार ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस अवसर पर गांधी धाम स्थित समृद्धि ज्ञान ज्योति विद्यालय के बच्चों को टॉफी बांटी गई और विद्यालय को एक सीलिंग फैन भी भेंट किया गया। टॉफी और सीलिंग फैन का वितरण बिट्टू की दादी उर्मिला देवी और पूजा चंद्रवंशी ने किया। बच्चों में टॉफी पाकर उत्साह देखा गया। परिवार की इस पहल की समृद्धि जन कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने सराहना की। बिट्टू के परिवार ने इस अवसर पर कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखकर जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। उन्होंने समाज के विकास और जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी से अपनी क्षमता अनुसार आगे आने की अपील की। परिवार ने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। समृद्धि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा में छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंद बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। गुप्ता ने लोगों से अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें। इस कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष जावेद अहमद, राकेश, शशि, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, सोमनाथ, करण सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बिट्टू को तीसरे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



