ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the famous gothani shiva temple will be developed as a tourist destination dm inspected

Sonbhadra News: प्रसिद्ध गोठानी शिव मंदिर का पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकास, डीएम ने किया निरीक्षण.

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गोठानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने और प्रभावित किसानों को विशेष कैंप लगाकर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए। साथ ही प्रस्तावित बंधी निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप कराने पर जोर दिया।

sonbhadra

6:29 PM, Jun 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रसिद्ध गोठानी शिव मंदिर का पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकास, डीएम ने किया निरीक्षण.
logo

गोठानी शिव मंदिर क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी चर्चित गौड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को गोठानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने गोठानी शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Img

उन्होंने कहा कि गोठानी शिव मंदिर को एक आकर्षक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोठानी शिव मंदिर तक पहुंचने वाली स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य अब तक शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड को तत्काल सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Img

साथ ही, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को निर्देश दिए गए कि जिन किसानों की भूमि सड़क निर्माण में अधिग्रहित हुई है, उन्हें मुआवजा वितरण हेतु सोमवार से तहसील में विशेष कैंप आयोजित कर धनराशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके पश्चात, जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा प्रस्तावित नई बंधी (बांध) के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंधी का निर्माण वैज्ञानिक एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई और जल संरक्षण का लाभ मिल सके।

Img

उन्होंने यह भी कहा कि बंधी निर्माण की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने से पहले उसकी थर्ड पार्टी से तकनीकी जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निजी व्यक्तियों की भूमि पर जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से किसी भी प्रकार की स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी रॉबर्ट्सगंज, भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संतपाल वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.