ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the fourth foundation day of dhanvantari patanjali yoga institute was celebrated with pomp in obra talent was seen in the competitions

Sonbhadra News: ओबरा में धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा.

ओबरा में धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आईपीएस अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश स्तरीय पदचालन एवं कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। पदचालन में रोहित यादव और मनीषा प्रथम रहे, जबकि कला प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी।

sonbhadra

3:37 PM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा.
logo

योग, खेल और कला के संगम से प्रतिभाओं का सम्मान, स्थापना दिवस पर उत्साहपूर्वक उमड़ा जनसैलाब।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

ओबरा के क्लब 2 में योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और खेलकूद के माध्यम से स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान ने अपना चतुर्थ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय पदचालन (रेस वॉकिंग) प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में स्वस्थ जीवनशैली, युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने, महिला स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और मानसिक तनाव से मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प-:

संस्थान का मुख्य उद्देश्य योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर और विभिन्न खेल विधाओं को प्रोत्साहित करना है। संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रयागराज में आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा से मुलाकात की। संस्थान के प्रतिनिधियों के आग्रह पर उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में अनेक कार्य किए गए हैं और इसके तहत लगातार कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह बेहद प्रशंसनीय पहल है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। संस्थान का मानना है कि नियमित योगाभ्यास, शारीरिक व्यायाम और खेलकूद से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और युवा पीढ़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनेगी।

मोबाइल की लत से दूर रहकर खेलों से जुड़ें युवा: आचार्य अजय पाठक-:

संस्थान के चतुर्थ स्थापना दिवस पर आचार्य अजय पाठक ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान का प्रयास है कि बच्चों और युवाओं को बचपन से ही योग, व्यायाम और खेलकूद से जोड़ा जाए, ताकि वे नशे और अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहकर अनुशासन, अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल गेम और इंटरनेट की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। मोबाइल और आधुनिक तकनीक अपने आप में गलत नहीं हैं, बल्कि उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण है। बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देना चाहिए। केवल प्रतिबंध लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि परिवार, समाज और सरकार को मिलकर जागरूकता बढ़ानी होगी। उन्होंने योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग की संभावनाओं पर भी जोर दिया। बताया कि संस्थान 14 राज्यों और विदेशों में जुड़े सदस्यों के माध्यम से अपने उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर-:

संस्थान से जुड़ी महिला प्रतिनिधि साक्षी ने कहा कि महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। घरेलू जिम्मेदारियों, पारिवारिक समस्याओं और सामाजिक दबाव के कारण अनेक महिलाएं तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करती हैं। ऐसे में योग, प्राणायाम और ध्यान महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं और मानसिक तनाव के प्रति महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। वहीं महिला प्रतिनिधि रागनी नेगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मविश्वास और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी है। महिलाओं को बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट और अन्य सेल्फ डिफेंस तकनीकों का प्रशिक्षण मिलना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं सजग रह सकें। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन से जागरूकता अभियान, पुलिस की सक्रियता और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर ध्यान देने की बात कही। संस्थान ऑनलाइन माध्यम से भी योग प्रशिक्षण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

पदचालन प्रतियोगिता में रोहित और मनीषा प्रथम-:

स्थापना दिवस पर आयोजित प्रदेश स्तरीय पदचालन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रोहित यादव ने प्रथम, कुणाल ने द्वितीय तथा कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में मनीषा ने प्रथम, इकरा ने द्वितीय और नव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, पीजी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा किड्स केयर स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी रहे मौजूद-:

कार्यक्रम में मनमीत कौर (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य, हरियाणा), रंजन नेगी (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य, हिमाचल प्रदेश), गौरव भारद्वाज, रितु कुमारी एवं साक्षी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, दिल्ली), काजल (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य, पश्चिम बंगाल) सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान के संस्थापक सदस्य आयुष बंसल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और खेल गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.