ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the game of liquor smuggling worth rs 64 lakh under the guise of husk exposed 4297 liters of illegal liquor recovered from an overturned truck in duddhi

Sonbhadra News: भूसी की आड़ में 64 लाख की शराब तस्करी का खेल बेनकाब, दुद्धी में पलटे ट्रक से 4297 लीटर अवैध शराब बरामद.

दुद्धी पुलिस ने रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक संख्या JK05G3831 से 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को भूसी की आड़ में 277 पेटियों और 100 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था, जबकि चालक और अन्य लोग मौके से फरार मिले।पुलिस ने ट्रक और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

9:09 PM, Sep 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: भूसी की आड़ में 64 लाख की शराब तस्करी का खेल बेनकाब, दुद्धी में पलटे ट्रक से 4297 लीटर अवैध शराब बरामद.
logo

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भूसी की आड़ में तस्करी कर लाई जा रही 4297 लीटर अवैध शराब बरामद, पलटे ट्रक के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रजखड़ घाटी में पलटे एक ट्रक से भूसी की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी।रविवार को प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर रजखड़ घाटी के ढलान मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां ट्रक संख्या JK05G3831 पलटा हुआ मिला। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भूसी की आड़ में पेटियों और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,680 बोतल, करीब 4297 लीटर शराब मिली। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक के आसपास चालक और अन्य व्यक्तियों की तलाश की, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 265/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, कांस्टेबल सुनील सरोज और जसवंत सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.