ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the ghats of bhabhani echoed with the cheers of chhathi maiya the 36 hour waterless fast ended

Sonbhadra News: छठी मैया के जयकारों से गूंजे बभनी के घाट, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण.

बभनी क्षेत्र में करीब 40 छठ घाटों पर सोमवार को लोकआस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। बभनी बांध, असनहर आश्रम बांध, अजीर नदी और पांगन नदी के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

sonbhadra

3:11 PM, Nov 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: छठी मैया के जयकारों से गूंजे बभनी के घाट, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण.
logo

बभनी के छठ घाट पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली मांगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी क्षेत्र में सोमवार को लोकआस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। बभनी थाना क्षेत्र के करीब 40 छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली व्रती महिलाओं ने कमर भर पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पारण कर अपना व्रत पूरा किया। बभनी सरकारी बांध छठ घाट, असनहर आश्रम बांध, अजीर नदी के विभिन्न घाटों, परसाटोला और पांगन नदी पर बने छठ घाटों पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भोर से ही सिर पर बांस की टोकरी और दउरा में फल, फूल, नारियल, ठेकुआ तथा पूजन सामग्री लेकर श्रद्धालु पारंपरिक छठ गीत गाते हुए घाटों की ओर पहुंचने लगे। कांच ही बांस के बहंगिया जैसे पारंपरिक गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई थी। पहले दिन व्रतियों ने स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण किया। दूसरे दिन खरना के अवसर पर मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बनाकर छठी मैया को भोग लगाया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। तीसरे दिन रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। वहीं सोमवार की सुबह सूर्योदय की पहली किरण के साथ उदयीमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर व्रतियों ने महापर्व का समापन किया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.