Sonbhadra News: सोन पुल से युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप, शादी टूटने से नाराज थी युवती.
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सोन पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद राहुल चौधरी नामक व्यक्ति ने युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।
sonbhadra
2:41 PM, Mar 14, 2026
Share:


घायल युवती की हालात फिलहाल स्थिर- डॉ फैज़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सोन पुल पर उस समय लोगों की सांसे अटक गईं जब एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना से आवक रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। वही सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंची। हालांकि नदी में नहाने के दौरान नदी में मौजूद राहुल चौधरी नामक व्यक्ति ने युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। राहुल चौधरी ने बताया कि वो कुछ युवकों के साथ नदी में नहा रहा था तभी अचानक युवती पुल से नीचे गिरने के बाद दर्द की वजह से सुस्त हो गईं, उन्होंने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला। युवती गंभीर रूप से घायल थी और उसकी कमर व पसली में चोट लगने की आशंका थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नदी से बाहर निकाल कर युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवती की पहचान कुरुहुल निवासी प्रेम यादव की बेटी नेहा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवती का इलाज कर रहे डॉक्टर फैज़ ने बताया कि नेहा नाम की 20 वर्षीय मरीज को अस्पताल लाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह पुल से नदी में कूदी थी। जांच में उसकी हालत सामान्य दिख रही है, हालांकि कमर में दर्द है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे युवती के पिता प्रेम यादव ने बताया कि नेहा की शादी तय हुई थी, लेकिन लड़के ने कुछ दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से ही शायद नेहा नाराज थी। पिता को घटना की जानकारी पुलिस द्वारा मिली। लड़के ने शादी तोड़ने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, जबकि लड़का और लड़की मिल चुके थे।
