ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the government is troubled by the government by stealing fertilizer the mla of power is only in mining samajwadi party

Sonbhadra News: खाद की चोरी कर सरकार खुद किसान को कर रही परेशान, सत्ता के विधायक केवल खनन में सनलिप्त- समाजवादी पार्टी.

सोनभद्र जिले में लगातार खाद की किल्ल्त ने जहां किसानों को परेशान किया तो वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया और कहा कि जल्द ही खाद की किल्लत दूर नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

sonbhadra

3:59 PM, Aug 19, 2025

Share:

Sonbhadra News: खाद की चोरी कर सरकार खुद किसान को कर रही परेशान, सत्ता के विधायक केवल खनन में सनलिप्त- समाजवादी पार्टी.
logo

सपा कार्यकर्ताओ का हल लेकर अनोखा प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, खाद की जरूरत को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार खुद खाद की चोरी करवाव रही हैं, ₹ 50 प्रति खाद खुद ले रही हैं।

Img

सहकारी समिति का दुकान 11 से 12 बजे खुल रही है और 5 बजे बंद हो जा रही है, आय दुगुना करने की बजाय गरीब अन्नदाताओं को भाजपा सरकार लाईन लगाकार खाद के लिये परेशान कर रही हैं और सोनभद्र के सता के विधायक मंत्री किसानों की समस्या से अंजान बने हुए हैं, इस सरकार में खाद बिजली पानी के लिए किसान लगातार परेशान है और सत्ता के विधायक मंत्रि केवल खनन में संलिप्त हैं।

विज्ञापन

Img

इनके इसी रवैया से किसान नौजवान व्यापारी आने वाले चुनाव में इनको सत्ता से बाहर निकाला देगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सोनभद्र सचिव प्रमोद यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जन चौपाल लगाया जा रहा है और जन चौपाल में कई समस्या निकलकर सामने आ रही है। जिसमें से सबसे बड़ी समस्या किसानों की है, किसान खाद के लिए परेशान है। खाद की कालाबाजारी हो रही है, इसलिए सपा कार्यकर्त्ता जिलाअधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से यह सोती हुई सरकार को जागने का कार्य कर रही है।

Img

प्रमोद यादव ने कहा शासन सत्ता के विधायक जनप्रतिनिधि किसानों के प्रति जागरूक नहीं है। केवल खनन में सनलिप्त है। इसलिए आज गूंगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य हमलोग कर रहे हैं। खाद की कालाबाजारी बंद हो। अन्नदाताओं को खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, नहीं तो समाजवादी कार्यकर्ता वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.