Sonbhadra News: युवा कांवड़ समिति का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा बभनी.
युवा कांवड़ समिति, बभनी मोड़ का जत्था गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते 'बोल बम' के जयघोष के साथ सुल्तानगंज होते हुए देवघर जाएंगे, जहां गंगाजल से बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
sonbhadra
6:59 PM, Aug 6, 2026
Share:


बभनी मोड़ शिवालय से पूजा-अर्चना के बाद ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ देवघर रवाना होते कांवड़ श्रद्धालु।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के युवा कांवड़ समिति बभनी मोड़ का कांवरिया जत्था सावन माह में बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए गुरुवार रवाना हो गया है।बभनी के प्राचीन बुढ़वा मन्दिर और बभनी मोड़ स्थित शिवालय में पर पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ शिव भक्तों का यह जत्था उत्तर प्रदेश से झारखंड होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेंगे। यहां श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे।डीजे के साथ नाचते गाते हुए देवघर बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। सुल्तानगंज से पवित्र जल उठाने के बाद, कांवरिया 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां वे जलाभिषेक करेंगे और इसके बाद बासुकीनाथ के दर्शन भी करेंगे। इस जत्थे में ज्ञानेश्वर कुमार, दिनेश कुशवाहा,उमेश कुशवाहा, रविचंद्र कुशवाहा,जमुना सिंह, अनीता देवी, ममता देवी रुद्र प्रसाद, कृष्णा, शम्भू नाथ, सत्यनारायण सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हैं।
