मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the havoc of high speed proved fatal one died

Sonbhadra News: तेज रफ्तार का कहर साबित हुआ जानलेवा, एक की मौत.

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर रविवार शाम करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से जा भिड़ी। हादसे में 20 वर्षीय अजय गोड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार 25 वर्षीय प्रियंका घायल हो गईं।

sonbhadra

7:40 PM, Feb 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार का कहर साबित हुआ जानलेवा, एक की मौत.
logo

बोलेरो में सवार 25 वर्षीय प्रियंका हुई घायल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर रविवार शाम करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से जा भिड़ी। हादसे में 20 वर्षीय अजय गोड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार 25 वर्षीय प्रियंका घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक बोलेरो में सवार तीन स्टाफ नर्स मिर्जापुर एक शादी समारोह में जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। घायल युवक को बोलेरो चालक ही अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.