Sonbhadra News: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में दिखा तेज़ रफ्तार का कहर, एक की मौत, 3 अन्य घायल.
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
sonbhadra
8:30 PM, Dec 17, 2025
Share:


डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में घायलों का इलाज जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान झारखंड के नगर निवासी कामेश्वर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी भेजा गया। वहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।



