ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the health department s gross insensitivity in front the woman gave birth to a child outside the hospital under the open sky

Sonbhadra News: स्वास्थ्य विभाग की घोर संवेदनहीनता आई सामने, खुले आसमान के नीचे अस्पताल के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म.

जिले के बीजपुर पुनर्वास प्रथम क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बीजपुर के ठीक सामने एक महिला ने खुले आसमान के नीचे, सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया, और यह सब हुआ स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के चलते।

sonbhadra

3:46 PM, Sep 5, 2025

Share:

Sonbhadra News: स्वास्थ्य विभाग की घोर संवेदनहीनता आई सामने, खुले आसमान के नीचे अस्पताल के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म.
logo

प्रसव पीड़ा के बाद परिजन महिला को लेकर पहुंचे अस्पताल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

बीजपुर पुनर्वास प्रथम में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। आलम यह है कि एक महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला के परिजनों ने आशा कार्यकर्ता को सूचित किया। जिसके बाद आशा कार्यकर्ता मौके पर पहुंची और उसने एएनएम को सूचना दी।

लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी महिला की हालात की गंभीरता को नहीं समझा और अस्पताल नहीं पहुंचा। इस दौरान महिला घंटों तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। वही पीड़ित सुजीत ने बताया कि उनकी पत्नी का चेकअप इसी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों को कई बार फोन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Img

मामला संज्ञान आने के बाद अस्पताल अधीक्षक पीएन सिंह ने बताया एएनएम के पहुंचने से पहले ही बच्चे का जन्म हो चुका था। बाद में एएनएम ने मां और बच्चे की जांच कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएनएम को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया है। आक्रोशित परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि एएनएम का कहना है कि परिजनों ने स्वयं 200 रुपये दिए थे, उनकी तरफ से कोई मांग नहीं की गई थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.