मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the joy of the festival turned into mourning husband died in a road accident wife referred to bhu trauma center in critical condition

Sonbhadra News: त्योहार की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर अवस्था में BHU ट्रामा सेंटर रेफर.

रॉबर्ट्सगंज के मुंशी चौराहा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार भगवान दास (36) की मौत हो गई। भगवान दास पत्नी और बच्चे के साथ मुगलसराय से ससुराल आ रहे थे, पत्नी को भाई को राखी बांधनी थी। हादसे में पत्नी रेखा देवी गंभीर घायल हैं, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया, जबकि बच्चे की हालत ठीक है।

sonbhadra

7:43 PM, Aug 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: त्योहार की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर अवस्था में BHU ट्रामा सेंटर रेफर.
logo

सड़क हादसे में घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते परिजन और स्थानीय लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल राखी बंधवाने आ रहे परिवार की खुशियां सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत इलाके में हादसे में बाइक सवार भगवान दास (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रेखा देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका 13 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है, जिसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुगलसराय के आलू मिल, नई बस्ती निवासी भगवान दास अपनी पत्नी रेखा देवी और 13 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से रॉबर्ट्सगंज स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। परिवार रक्षाबंधन पर राखी के त्योहार में शामिल होने के लिए सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक करीब दोपहर एक बजे उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायल परिवार को तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी भगवान दास के साढ़ू दिनेश यादव को फोन के जरिए मिली। सूचना पाकर वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों की स्थिति की जानकारी ली। दिनेश यादव के मुताबिक हादसे में भगवान दास की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रेखा देवी की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए BHU ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं 13 वर्षीय बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। रक्षाबंधन पर जहां परिवार त्योहार की खुशियां मनाने और रिश्तों की डोर मजबूत करने के लिए घर से निकला था, वहीं कुछ ही घंटों में हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। भगवान दास की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की परिस्थितियों और किस वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। घटना के बाद परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.