ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the message of developed india 2047 will reach every person through seva sankalp campaign

Sonbhadra News: सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा ‘विकसित भारत-2047’ का संदेश.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने रक्तदान, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पोषण, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि इसका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

sonbhadra

6:06 PM, Sep 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा ‘विकसित भारत-2047’ का संदेश.
logo

सोनभद्र में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के साथ मौजूद जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी और परिणामपरक बनाने के लिए मंगलवार को प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एमएलसी विनीत कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ समेत जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जाए। इसका प्रभाव ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन कल्याण शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य एवं पोषण गतिविधियां, शिक्षा व युवा संवाद, रोजगार एवं आजीविका कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान आयोजित करने पर जोर दिया। इन कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों, लाभार्थियों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी अभियान का हिस्सा बनाया जाए। विकास कार्यों और योजनाओं से हुए बदलाव को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि अभियान को व्यापक स्वरूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सेवा और जनकल्याण की भावना गांव-गांव तक पहुंचाते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम महज औपचारिकता बनकर न रह जाएं, बल्कि उनका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत, विकासखंड और जनपद स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता, रोजगार, युवा सहभागिता, जनजागरूकता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा की भावना और ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प जन-जन तक पहुंचना ही इसकी वास्तविक सार्थकता होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.