ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the minister in charge reached among the families devastated by the son river accident expressed condolences with tearful eyes

Sonbhadra News: सोन नदी हादसे से उजड़े परिवारों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री, नम आंखों से शोक संवेदना व्यक्त की.

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार-चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि दिए जाने की जानकारी देते हुए शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

8:11 PM, Jul 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी हादसे से उजड़े परिवारों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री, नम आंखों से शोक संवेदना व्यक्त की.
logo

तीन बेटों को खो चुके परिजनों का दर्द सुनते प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मीतापुर गांव में दी सांत्वना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक तीनों बच्चों के परिजनों के बैंक खातों में ₹4-4 लाख की अहेतुक सहायता राशि भेज दी गई है। मृतक बच्चों की पहचान दीपक (पुत्र भगवानदास, 10 वर्ष), बोलबम (पुत्र लोरी, 16 वर्ष) और संदीप (पुत्र रविन्द्र, 20 वर्ष) के रूप में हुई है। मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि शासन से अनुमन्य अन्य सभी सहायता भी नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए और उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.