ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news the problems of sonbhadra will be transported to delhi every effort will be made to solve jayant chaudhary 04082025 vQ5kXi

Sonbhadra News: सोनभद्र की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा, समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा- जयंत चौधरी.

Sonbhadra News: सोनभद्र की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा, समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा- जयंत चौधरी.

12:00 AM, Jun 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा, समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा- जयंत चौधरी.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता एवं शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह दो दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे। राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हिन्दुआरी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद वे नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगले पहुंचे। वहां उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने राष्ट्रीय लोकदल के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से जिले के विकास की स्थिति की जानकारी ली।

वही जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याएं बताईं एवं जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय की मांग की। उन्होंने बताया कि जिले में कई कारखाने होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मौके पर मौजूद पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने आईटीआई कॉलेज और कौशल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग की।

विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर मंत्री जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि जनपद सोनभद्र की जनसमस्याओं को दिल्ली में उठाने का काम किया जाता रहेगा। अपने सोनभद्र दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा हमारी पार्टी किसानों की है, पार्टी में भी बहुत पुराने नेता ऐसे हैं जो पार्टी के लिए समर्पित हैं। वो चाहते हैं की पार्टी का विस्तार हो, पार्टी मजबूत हो। यहां के लोगों का प्यार स्नेह हमेशा मिलता रहा है, हमारी पार्टी किसानों की पार्टी है।

उन्होंने अपनी पार्टी को किसानों और वंचित वर्ग का समर्थक बताते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए गांव और पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सोनभद्र के फॉसिल पार्क को यूनेस्को की सूची में शामिल किए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सोनभद्र नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। चौधरी ने कहा कि यूनेस्को की वेबसाइट पर फॉसिल पार्क की एंट्री से दुनियाभर से पर्यटक आएंगे।

उन्होंने सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता, वन संपदा और स्थानीय संस्कृति की सराहना की। कौशल विकास मंत्री के रूप में उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित करने की बात कही। उनका फोकस युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर है। स्कूल शिक्षा विभाग का प्रभार भी संभाल रहे चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर समग्र शिक्षा योजना पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.