ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the products of gulab self help group of sonbhadra will get a big market mou signed with rozani mall

Sonbhadra News: सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, रोजाना मॉल से हुआ एमओयू.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में करमा ब्लॉक के गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह और रोजाना मॉल के बीच उत्पादों की बिक्री को लेकर एमओयू हुआ। समूह के शुद्ध सरसों तेल, रागी उत्पाद, शहद और बकरी के दूध से बने साबुन को बाजार से जोड़ने की पहल हुई है। एमओयू से महिला समूह के उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचने और ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ने की उम्मीद है।

sonbhadra

5:28 PM, Sep 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, रोजाना मॉल से हुआ एमओयू.
logo

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान सोनभद्र के गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर प्रदर्शित स्थानीय उत्पाद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

नोएडा में आयोजित चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सोनभद्र की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। करमा विकासखंड के गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह और रोजाना मॉल के बीच उत्पादों की बिक्री को लेकर एमओयू साइन किया गया है। इससे समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को संगठित बाजार और व्यापक बिक्री नेटवर्क उपलब्ध होने की उम्मीद है। ट्रेड शो में सोनभद्र के महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार विभिन्न उत्पादों को उपभोक्ताओं और कारोबारियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विशेष रूप से शुद्ध सरसों का तेल, रागी से तैयार उत्पाद और शहद लोगों को पसंद आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार इन उत्पादों को अब बड़े बाजार से जोड़ने की पहल से महिला समूहों के कारोबार का दायरा बढ़ने की संभावना है।

गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य मधुबाला के अनुसार, समूह की महिलाओं द्वारा तैयार शुद्ध सरसों का तेल, रागी ठोकवा और बकरी के दूध से बने साबुन की बिक्री के लिए रोजाना मॉल के साथ एमओयू किया गया है। ट्रेड शो में इन उत्पादों को उपभोक्ताओं और कारोबारियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक समूह की महिलाएं मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर अपने उत्पादों की बिक्री करती रही हैं। रोजाना मॉल के साथ हुए समझौते के बाद उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इससे बिक्री बढ़ने के साथ महिलाओं की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा-:

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बाजार से सीधे जुड़ने का मंच उपलब्ध करा रहा है। यहां समूहों को उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारियों और विभिन्न संस्थानों से संपर्क का अवसर मिल रहा है। गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह के लिए रोजाना मॉल के साथ हुआ एमओयू इसी दिशा में एक कदम है। बाजार का विस्तार होने से समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय बाजार से आगे निकलने का अवसर मिलेगा। समूह की महिलाओं को उम्मीद है कि उत्पादों की बिक्री बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र में महिला उद्यमिता को मजबूती मिलेगी। बेहतर बाजार, बिक्री नेटवर्क और उत्पादों की पहचान बढ़ने से महिलाओं के लिए आय का स्थायी माध्यम विकसित हो सकता है। ट्रेड शो में सोनभद्र के स्थानीय उत्पादों को मिल रही प्रतिक्रिया से स्वयं सहायता समूहों में भी उत्साह है। समूह की महिलाओं का कहना है कि उत्पाद तैयार करने के साथ उन्हें उचित बाजार उपलब्ध होना जरूरी है। रोजाना मॉल के साथ हुआ एमओयू इसी जरूरत को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.