Sonbhadra News: बभनी के सरकारी बांध की सड़क बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से राहगीर परेशान; मरम्मत की उठी मांग.
बभनी ग्राम पंचायत स्थित सरकारी बांध की दीवार पर बनी सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
sonbhadra
6:28 PM, Nov 1, 2026
Share:


बभनी के सरकारी बांध की सड़क की बदहाली बयां करती तस्वीर, गड्ढों में भरा पानी और कीचड़ से ग्रामीण परेशान।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी के बभनी ग्राम पंचायत स्थित सरकारी बांध पर बनी सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ जमा होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पिछले दिनों चक्रवात के प्रभाव से क्षेत्र में हुई बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई। बांध की दीवार पर बने इस रास्ते पर जगह-जगह पानी जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को संभलकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण रोजाना आवागमन करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति को लेकर प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। इस संबंध में मिथलेश चंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, जेपी जायसवाल, वरुण, रविशंकर, अमित, सुरेंद्र, अजित, शंकर, आशीष, चंदन, मुलायम, संजय जायसवाल और अखिलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने सरकारी बांध की दीवार पर बनी सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और लोगों को जलभराव व कीचड़ की समस्या से राहत मिल सके।


