ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the slogan nand ke anand bhayo jai kanhaiya lal ki echoed on shri krishna janmashtami

Sonbhadra News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष.

बीजपुर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर घंटा-घड़ियालों और ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठे।

sonbhadra

5:32 PM, Sep 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष.
logo

जन्माष्टमी पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु और पूजा-अर्चना में शामिल भक्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर कस्बे समेत ग्रामीण अंचलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। रात होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक, पुनर्वास प्रथम स्थित हनुमान मंदिर, जरहा के अजीरेश्वर धाम, डोड़हर के टोला खैरी स्थित झड़ेश्वर महादेव मंदिर, शांति नगर, पुनर्वास प्रथम बैढ़न रोड, बखरिहवा, सिरसोती, सेवकाडांड समेत विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होते ही मंदिर परिसर घंटा-घड़ियालों की ध्वनि और जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान के जन्म के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर आयोजित जन्माष्टमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामाज्ञा सिंह पहुंचे। समिति अध्यक्ष धनंजय शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से पहुंचे भजन गायकों ने देर रात तक भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं बेड़ियां हनुमान मंदिर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। आयोजन के दौरान गिरजा शंकर पांडेय, ललन सिंह, युगल किशोर तिवारी, जशवंत सिंह, सीताराम शर्मा, विनोद गर्ग, मुन्ना प्रसाद, विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह, सतवंत सिंह, रविंद्र गुप्ता, नागेंद्र सिंह, रामायण प्रसाद, राजेश सिंह, शिवधारी गुप्ता, सचिन गर्ग समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.