Sonbhadra News: रिहंदेश्वर धाम में रक्षा पंचमी पर गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष.
बीजपुर के रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में रक्षा पंचमी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच शयन आरती हुई। कार्यक्रम में मंदिर समिति ने स्थानांतरित निशांत कमल को विदाई दी और नए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
sonbhadra
9:58 PM, Sep 2, 2026
Share:


रिहंदेश्वर धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते मंदिर समिति के सदस्य।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बीजपुर के रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में रक्षा पंचमी पर सैकड़ों शिव भक्तों ने भगवान रिहंदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने सभी श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। इस दौरान संगीतमय हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। बाद में ढोल-नगाड़ों के साथ शयन आरती हुई। पूजन कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट के मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी अंजलि ने यजमान की भूमिका निभाई। मुंबई से आईं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चीफ मैनेजर अनुभा सिंह और के.बी. सहाय इंटरमीडिएट कॉलेज की व्याख्याता अर्चना रंजन समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया।समाजसेवी उपेंद्र प्रताप सिंह और संदीप उपाध्याय के मधुर भक्तिमय गायन से लोग झूम उठे। एस.के.बी. पाठक के नेतृत्व में भक्तों ने 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद भी बांटा गया। इसके बाद मालवीय मिशन के महासचिव और रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य उपमहाप्रबंधक निशांत कमल को विदाई दी गई। उनके ट्रांसफर पर मंदिर समिति ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रिंहद पूजा समिति के नए अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एस.एन. कोरंगा और महासचिव अपर महाप्रबंधक प्रोजेक्ट विजेंद्र कुमार मीना का अभिनंदन किया गया। उन्हें श्रीफल और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जी.सी. साहु, आर.एन. वर्मा, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस.एन. पाठक, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, रामानंद यादव, अवनीश पांडे, रिंकेश उपाध्याय, आराध्या, डॉ. आर.के. झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, समता सिंह, डी.सी. शुक्ला और श्रीराम यादव समेत कई लोग खास तौर पर मौजूद रहे।



