ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the statue of dr bhimrao ambedkar was vandalized by mischievous elements demand for action against the culprits

Sonbhadra News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया खंडित, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग.

रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। यह घटना बीती रात हुई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गईं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

sonbhadra

12:24 PM, Jan 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया खंडित, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग.
logo

रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। यह यह घटना बीती रात हुई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गईं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरई गढ़ चौकी प्रभारी राहुल पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रायपुर थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस मामले के हर पहलू पर विचार कर रही है और नई अंबेडकर प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दे रही है। ग्रामीण बिक्रम हरिजन ने कहा कि पुलिस को पहले दोषियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, उसके बाद ही अंबेडकर की नई प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। बलवंत हरिजन, छैबर राम और शांता राम सहित अन्य ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति को रात में तोड़ा गया, जब गांव के सभी लोग सो रहे थे। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने की हिम्मत किसी की कैसे हो सकती है, जिसने ऐसा किया है संविधान विरोधी है देश विरोधी है। ऐसे उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले को लेकर नितेश नामक व्यक्ति ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करना संविधान का विरोध है, और जो संविधान का विरोध कर रहा है वह देशद्रोही है। उन्होंने मांग की कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों की मूर्ति खंडित करने के बारे में सौ बार सोचे। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच और मामला दर्ज करने की भी मांग की। हालांकि, ग्रामीणों में इस बात को लेकर आशंका है कि पुलिस नई प्रतिमा लगाकर कार्रवाई से बचना चाहती है। उन्होंने कुछ महीने पहले कम्हरिया गांव में हुई ऐसी ही एक घटना का हवाला दिया, जहां प्रतिमा तो लगा दी गई थी, लेकिन दोषी आज तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ग्रामीण दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने का यह कृत्य आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव में तनाव पैदा करने का प्रयास हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही अंबेडकर प्रतिमा के पास ग्राम पंचायत निधि से सरकारी भवन का निर्माण किया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इस घटना के बाद प्रतिमा खंडित होने से विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Img

वही मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर ने कहा रायपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिकरवार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित होने की सूचना पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही क्षेत्र में प्रयाप्त पुलिस बल ऐतिहातन पहुंची। थानाध्यक्ष की देख रेख में नई प्रतिमा स्थापित करवाया जा रहा है, घटना की बाबत क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर प्राप्त करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.