Sonbhadra News: आंधी तूफान ने बरपाया दुःखद कहर, आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक बालक घायल.
बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में आंधी-बारिश के दौरान आम बीन रही दो बच्चियों पर बिजली गिर गई। अर्चना (9) व आस्था (8) की मौके पर ही मौत हो गई। वही पास में खड़ा हर्ष (12) गिरकर घायल हो गया, उसका हाथ फैक्चर हो गया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
sonbhadra
11:24 PM, May 2, 2026
Share:


आम बीनने के दौरान हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मची चीख-पुकार,
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब आंधी-बारिश के दौरान आम बीन रही दो मासूम बच्चियों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में खड़ा एक बच्चा घायल हो गया, जिसका हाथ फैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार, अर्चना (9) पुत्री विष्णु दयाल और आस्था (8) पुत्री राजेश कुमार, दोनों निवासी चौना गांव, आंधी के दौरान आम के पेड़ों के नीचे गिर रहे आम बीन रही थीं। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई और बिजली कड़कने लगी। अचानक तेज चमक के साथ बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चियां जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कुछ दूरी पर खड़ा हर्ष (12) पुत्र देवनारायण भी इस हादसे की चपेट में आ गया। वह गिर पड़ा, जिससे उसका एक हाथ फैक्चर हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।
