मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the story of 200 years of hindi journalism echoed in media mahakumbh 2026 50 journalists and 10 social workers honored

Sonbhadra News: मीडिया महाकुंभ 2026 में गूंजी हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवगाथा, 50 पत्रकार और 10 समाजसेवी सम्मानित.

शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना के डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक मनोरंजन केंद्र में आयोजित मीडिया महाकुंभ-2026 राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने 21 शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 50 पत्रकारों को "मीडिया गौरव सम्मान" तथा 10 समाजसेवियों को "उत्कृष्ट सेवा सम्मान" प्रदान किया गया। मुख्य वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

sonbhadra

9:45 PM, May 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: मीडिया महाकुंभ 2026 में गूंजी हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवगाथा, 50 पत्रकार और 10 समाजसेवी सम्मानित.
logo

कार्यक्रम में 50 पत्रकारों और 10 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

सोनभद्र।

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित “मीडिया महाकुंभ 2026” के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक मनोरंजन केंद्र, एनसीएल खड़िया परियोजना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों द्वारा 21 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 पत्रकारों को “मीडिया गौरव सम्मान” तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 10 समाजसेवियों को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव रंजीत कुमार राय ने अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बाला लखेंद्र ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने पिछले दो शताब्दियों में समाज को दिशा देने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनसरोकारों को आवाज देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं तथा मीडिया को निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता देश की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण धुरी रही है। उन्होंने मीडिया महाकुंभ जैसे आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय संगोष्ठी के संरक्षक एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त मंच है। उन्होंने युवा पत्रकारों और शोधार्थियों को सत्यनिष्ठ एवं जनोन्मुख पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि एनसीएल खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक के.डी. जैन तथा परियोजना अधिकारी राकेश अवस्थी ने मीडिया को समाज और उद्योगों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Img

वहीं सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह और सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने हिंदी पत्रकारिता के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान की सराहना की। मां ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी श्लोकी मिश्रा एवं डॉ. ओमप्रकाश ने भी पत्रकारिता को समाज में जागरूकता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर एवं नंदनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जबकि एनसीएल सिंगरौली एवं खड़िया क्षेत्र का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंदप्रिया सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनोद पांडेय ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी मीडिया स्कॉलर एवं स्वतंत्र पत्रकार रंजीत कुमार राय ने निभाई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.