ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the student called 112 and tested police assistance

Sonbhadra News: छात्रा ने 112 पर कॉल करके पुलिस सहायता का किया परीक्षण.

1090, 181, 1098, 1076, 108 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत ओबरा स्थित शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

sonbhadra

7:41 PM, Sep 27, 2025

Share:

Sonbhadra News: छात्रा ने 112 पर कॉल करके पुलिस सहायता का किया परीक्षण.
logo

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शनिवार को ओबरा स्थित शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को 1090, 181, 1098, 1076, 108 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना और मातृ वंदन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी किया गया। एक छात्रा ने 112 पर कॉल करके पुलिस सहायता का परीक्षण किया, जिसके बाद पुलिस टीम 10 मिनट के भीतर कॉलेज पहुंच गई। इस अवसर पर छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्हें समाज, परिवार और कार्यस्थल पर स्वयं को सशक्त बनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, कांस्टेबल प्रवीण राय, महिला कांस्टेबल रीनू और महिला आरक्षी सुनीला पटेल सहित ओबरा थाने के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.