Sonbhadra News: वसंतोत्सव होली मिलन में घुली समरसता और भाईचारे की मिठास.
पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति द्वारा ओबरा के चित्रगुप्त पैलेस में वसंतोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फूलों की होली, गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने किया, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। समारोह में कई पत्रकारों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
sonbhadra
5:29 PM, Mar 30, 2026
Share:


होली मिलन मंच से आंचलिक कार्यकारिणी की घोषणा भी की गईं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को आयोजित वसंतोत्सव होली मिलन समारोह ने सामुदायिकता और समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में फूलों की पंखुड़ियों के साथ होली खेली गई, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर प्रेम, अपनत्व और भाईचारे का रंग छा गया। ओबरा स्थित चित्रगुप्त पैलेस इस भव्य आयोजन का साक्षी बना, जहां होली गीतों, संगीत की मधुर लहरियों और जलपान के बीच लोगों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। कार्यक्रम ने पारंपरिक होली की असली भावना—निर्भयता, उल्लास और सामाजिक एकता—को जीवंत कर दिया। समारोह का आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता की अगुवाई में किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, संपादक मणि शंकर सिन्हा, डॉ. ए.के. गुप्ता, समाजसेवी देव प्रकाश मौर्य, थाना अध्यक्ष सच्चिदानंद राय और क्राइम इंस्पेक्टर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकता और पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। संचालन प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति ने सामाजिक सौहार्द और संगठन की एकजुटता को और मजबूत किया।



