ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the theft incident imprisoned in cctv thief cleaned his hand on a jewelery of one and a half lakhs

Sonbhadra News: सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, डेढ़ लाख के जेवरात पर चोर ने किया हाथ साफ.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक की डिग्गी से चोर ने डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने अपने साथ घटित हुई घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी की धड़पकड़ के लिए जुटी है।

sonbhadra

1:18 PM, Aug 12, 2025

Share:

Sonbhadra News: सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, डेढ़ लाख के जेवरात पर चोर ने किया हाथ साफ.
logo

पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतला चौक के पास एक व्यवसाई की बाइक की डिग्गी से चोर ने डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर देखते ही देखते हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोर की हाथ सफाई की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आराम से बीच बाज़ार से निकल लिया। बता दे कि थाना चोपन निवासी पीडित अरुण सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी निवासी गोठानी दुकान के लिए जेवरात खरीदने आया रॉबर्ट्सगंज आया था।

विज्ञापन

Img

जेवरात खरीदने के बाद अन्य सामान खरीदने के लिए जेवरात से भरे बैग को बाइक की डिग्गी में रखकर खरीदने गया था। दीनदहाड़े चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भी गुस्सा देखने को मिल रही है। पीड़ित सर्राफा व्यवसाई अरुण सोनी ने घटी घटना की सूचना पुलिस को देकर सामान वापसी की मांग की है। वही पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.