Sonbhadra News: भूसा लोड कर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रैक्टर में आग लगने से दबे चालक की जलकर दर्दनाक मौत.
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में भूसा लादकर आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक भीम सिंह की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना शीश टोला जंगल में मोड़ के पास हुई।
sonbhadra
1:12 PM, Sep 19, 2025
Share:


छत्तीसगढ़ केनवारी से भूसा लादकर नधिरा बभनी वापस आ रहे थे ट्रैक्टर सवार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
छत्तीसगढ़ केनवारी से भूसा लादकर नधिरा बभनी आते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर शीश टोला जंगल में मोड़ के पास पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के बाद आग लग गई और नीचे दबे चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गईं। वहीं घटना में अन्य तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय भीम सिंह पुत्र लक्षनधारी निवासी नधिरा छत्तीसगढ़ केनवारी से भूसा लादकर नधिरा बभनी आ रहा था। जब वह शीश टोला जंगल में पहुंचा तो मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसी के नीचे दब गया।
विज्ञापन
जबकि ट्रैक्टर पर बैठे अन्य तीन लोग श्यामपति, गुड्डी व एक दूर जा गिरे। उन्हें भी चोटें आईं। उधर ट्रैक्टर के पलटते ही आग लग गई, चालक भीम बचाने की गुहार लगाते हुए दिखा। आग की तेज़ लपतों की वजह से उसे लोग बचा नहीं सके। देखते ही देखते वह जलकर कंकाल हो गया। कुछ देर बाद गांव के द्वारा किसी तरह आग बुझाया गया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गईं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया घटना को लेकर जांच की जा रही है।



