मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the vicious man who robbed a woman s chain on her morning walk was caught by the police

Sonbhadra News: मॉर्निंग वॉक पर महिला से चेन लूटने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे.

चोपन पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चेन बेचकर प्राप्त ₹42,170 नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

sonbhadra

5:46 PM, Aug 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: मॉर्निंग वॉक पर महिला से चेन लूटने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे.
logo

चेन स्नैचिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी खुर्शीद आलम को बरामद नकदी के साथ चोपन पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सोने की चेन बेचकर मिले ₹42,170 नकद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में चोपन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना चोपन पर दर्ज मुकदमा संख्या 170/2026 (धारा 304(2), 317(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम (36 वर्ष) को शनिवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी चौक गेट के पास से गिरफ्तार किया। वह सेवा सदन बाड़ी डाला (मस्जिद के पास) का निवासी है और वर्तमान में ग्राम वर्दिया, थाना चोपन में रहता है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन बेचकर प्राप्त ₹42,170 नकद बरामद किए। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 मई 2026 को हुई थी। डाला निवासी मुद्रिका सेठ ने थाना चोपन में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी प्रभा देवी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान वीरवल के घर के पास बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित तीन आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.