Sonbhadra News: टीवीएस एजेंसी मालिक से मारपीट, असलहे से जान से मारने की धमकी देने का भी पीड़ित ने लगाया आरोप.
ओबरा में टीवीएस एजेंसी मालिक रोहित कुमार ने ब्रेजा कार सवारों पर टक्कर मारने, जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने असलहा से धमकाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
12:41 PM, Oct 13, 2026
Share:


मारपीट की घटना के बाद घायल युवक का अस्पताल में उपचार, मामले में जानकारी देते पुलिस अधिकारी की तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा कस्बे में टीवीएस एजेंसी के मालिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित कुमार ने ब्रेजा कार सवार कुछ लोगों पर बाइक में टक्कर मारने, जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने और रास्ते में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अपने आप को क्राइम ब्रांच का बताते हुए उसे गाली देते हुए असलाह से जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।सीओ प्रभात राय ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बा ओबरा में स्थित टीवीएस एजेंसी के मालिक रोहित कुमार दुकान बंद करके बाइक से कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रोहित कुमार के अनुसार, कार सवार कुछ लोग उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर चोपन की तरफ ले गए। रास्ते में उनके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के दौरान उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रभात राय के मुताबिक, पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक की जांच में छिनेति या लूट की घटना सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद से जुड़ी कुछ बातें भी प्रकाश में आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।


