Sonbhadra News: ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड के पीड़ित को मिली पूरी रकम, चोपन साइबर टीम ने ₹1.45 लाख की धोखाधड़ी राशि वापस कराई.
पुलिस की चोपन साइबर टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति के ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
sonbhadra
1:51 PM, Oct 17, 2025
Share:


राशि वापस मिलने पर आवेदक ने चोपन साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
पुलिस की चोपन साइबर टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति के ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आवेदक राहुल कुमार, जो द्वारिकापुर, मुजफ्फरपुर (बिहार) के निवासी हैं और वर्तमान में लोको कॉलोनी, चोपन, सोनभद्र में रहते हैं, उनके साथ 17 जुलाई 2025 को यह धोखाधड़ी हुई थी। अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की थी। राहुल कुमार ने 19 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का विश्लेषण किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर स्थित एचडीएफसी बैंक खाते में ₹95,000/- की धोखाधड़ी वाली राशि को होल्ड कराया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद, संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया।इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, ₹95,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। इससे पहले, 23 अगस्त 2025 को आवेदक के खाते में ₹50,000/- वापस कराए गए थे। इस प्रकार, कुल ₹1,45,000/- की संपूर्ण धनराशि आवेदक को वापस मिल गई है। आवेदक ने चोपन साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की। पुलिस ने आम जनता से साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने फर्जी ट्रेडिंग ऐप, व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप, लाइक-रिव्यू-रेटिंग या घर बैठे पैसे कमाने के लालच में न आने और किसी भी प्रकार का निवेश न करने की सलाह दी है। साथ ही, केवाईसी अपडेट या बैंक खाता/मोबाइल नंबर बंद होने के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, लिंक या मैसेज पर प्रतिक्रिया न देने को कहा है। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई है।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम-:
विज्ञापन
कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
का. सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
