ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the woman living in father s house for years ransacked video went viral

Sonbhadra News: वर्षो से पिता के मकान में रह रही महिला के कमरे में तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल.

वर्षो से पिता के पैतृक मकान में रह रही महिला के कमरे में की गई तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के दो भाइयों और उनके परिवार के लोगों ने ही घर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है।

sonbhadra

2:23 PM, Aug 17, 2025

Share:

Sonbhadra News: वर्षो से पिता के मकान में रह रही महिला के कमरे में तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल.
logo

तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पास अपने पिता के पैतृक मकान में रह रही एक महिला के कमरे में सगे भाइयों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। घटना के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने कहा कुछ दिन पहले ही पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन बिता है। लेकिन भाइयों ने इस बात की परवाह किये बिना लालच में आकर घटना को अंजाम दिया। अपनी सगी बहन को इस कदर परेशान करना उचित नहीं ना ही कानून के हिसाब से और न ही भारतीय संस्कृति से।

Img

वही पीड़ित महिला ने अपने साथ घटित घटना की एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को लिखे पत्रक में पीड़ित महिला नीलम चौधरी ने बताया कि वो काफी दिनों से पति का एक्सीडेंट होने से परेशान चल रही है और पति की दुर्घटना में दोनों पैर खराब हो चुके है और वह अपने पिता के दिये हुए हिस्से में अपनी बेटी के साथ उसके जन्म से ही रह रही है। लेकिन उसके दोनों सगे भाई लालचवस उससे उसका हिस्सा खाली कराना चाहते हैं।

विज्ञापन

Img

दोनो भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसके घर की एस्बेस्टस सीट को हथौड़े से तोड़ दिया गया और दरवाजे-खिड़की भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घर का पूरा सामान भी तहस नहस हो गया गया है। पीड़ित महिला द्वारा लिखित शिकायत में कहा गया है कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है कई बार कब्जे की नियत से तोड़फोड़ की जा चुकी है।

Img

मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ ही जान से मारने की धमकी का भी जिक्र लिखित शिकायत में की गईं है। पीड़ित महिला को आशंका है की उनके घर से निकलते ही घर का सामान फेककर कब्जा कर लिया जाएगा। जबकि कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गईं पीड़ित महिला ने घटना के बाद इस बार भी पुलिस से मुक़दमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.