ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the young man beat the couple with a stick and left them bleeding the husband died the wife s treatment continues in the hospital

Sonbhadra News: दम्पति को डंडे से पीटकर युवक ने किया लहूलुहान, पति की मौत, पत्नी का अस्पताल में इलाज़ जारी.

दुद्धी थाना क्षेत्र में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:45 बजे मल्देवा गांव में हुई। मृतक की पहचान उमेश पठारी (52) के रूप में हुई है।

sonbhadra

1:20 PM, Oct 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: दम्पति को डंडे से पीटकर युवक ने किया लहूलुहान, पति की मौत, पत्नी का अस्पताल में इलाज़ जारी.
logo

मौत की सूचना पर अस्पताल परिसर में लगी रिश्तेदारों की भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

दुद्धी थाना क्षेत्र में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:45 बजे मल्देवा गांव में हुई। मृतक की पहचान उमेश पठारी (52) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी तारा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उमेश रामलीला मैदान जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि पड़ोसी लालती देवी का दामाद दारा पठारी अपनी सास से गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था।

उमेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिस पर दारा पठारी ने गुस्से में आकर बांस के डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। उमेश की चीख-पुकार सुनकर तारा देवी भी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं, तो आरोपी ने उन्हें भी पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं। बहू सुप्रिया और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस बुलाकर दोनों पति-पत्नी को दुद्धी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमेश पठारी को मृत घोषित कर दिया।

Img

तारा देवी का इलाज जारी है। उमेश का शव दुद्धी के मर्चरी हाउस में रखा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त आसपास के लोग मूकदर्शक बनकर पूरी घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। मृतक उमेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से तीन बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.