Sonbhadra News: साखू के पेड़ पर गमछे के सहारे झूलकर युवक ने की आत्महत्या, 2 बच्चों के सर से उठा पिता का साया.
बभनी थाना क्षेत्र में साखू के पेड़ पर गमछे के सहारे झूलकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिए है। व्यक्ति की असमय मृत्यु से 2 बच्चों पर से पिता का साया उठ गया। आत्महत्या के कारणों अभी तक पता नहीं चल सका है, घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
sonbhadra
4:10 PM, Sep 7, 2025
Share:


मृतक की फ़ाइल फ़ोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में शनिवार की रात में एक युवक ने साखू के पेड़ में गमछे के सहारे झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवाया दिया। मिली जानकारी के अनुसार 35 वार्षिय चन्द्र प्रताप पुत्र राम बरन निवासी चपकी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चन्द्र प्रकाश के पिता रामसरन ने बताया कि शनिवार की रात में सभी लोग साथ भोजन किये। इसके बाद सभी सोने चले गये। पत्नी इन्द्रावती के अनुसार चन्द्र प्रताप ने बताया उसे नींद नहीं आ रही है, तो पत्नी ने कूलर चला दिया और सो गईं। लगभग 2.30 बजे रात को नींद खुली तो चन्द्र प्रताप बिस्तर पर नहीं था।
विज्ञापन
पत्नी ने घर वालों को बताया उसकी खोज की गई, सुबह घर से 200 मीटर दूर साखू के पेड़ पर गमछे के फन्दे से लटका शव देख हड़कंप मच गया, पत्नी इन्द्रावती का रो रो कर बुरा हाल हो गया। दो बच्चों के सिर से पिता का असमय साया उठ जाने से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया है। फांसी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पिता की तहरीर पर जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



