मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news theft in english liquor shop revealed in 12 hours one arrested

Sonbhadra News: 12 घंटे में अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार.

अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से स्वैप मशीन और नगद धनराशि बरामद की है।

sonbhadra

5:25 PM, Mar 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: 12 घंटे में अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार.
logo

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से स्वैप मशीन और नगद धनराशि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अनपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। बताया जाता है कि काशी मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से स्वैप मशीन, नगद धनराशि तथा शराब की बोतलें चोरी हो गई थीं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई गई थी। इस संबंध में थाना अनपरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान उ.नि. संतोष कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाथी पार्क, अनपरा कॉलोनी के पास से अभियुक्त वीरेन्द्र प्रताप चौहान (33 वर्ष) निवासी अनपरा कॉलोनी थाना अनपरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत है और वर्तमान में निलंबित चल रहा है। नशे की लत के कारण उसका अधिकतर पैसा खर्च हो जाता है और उस पर कर्ज भी हो गया है। इसी वजह से नशे के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई शराब वह पी चुका है और कुछ नगद धनराशि खर्च कर चुका है।पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक स्वैप मशीन (OASYS कंपनी) व नगद धनराशि बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.