Sonbhadra News: अंग्रेजी शराब की दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात.
अनपरा थाना क्षेत्र में चोरों ने अंग्रेजी मदिरा की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और महंगी शराब की बोतलें चोरी कर लीं। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
sonbhadra
8:30 PM, Mar 7, 2026
Share:


चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र में चोरों ने अंग्रेजी मदिरा की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और महंगी शराब की बोतलें चोरी कर लीं। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अनपरा बाजार के समीप ताप परियोजना की जमीन पर संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में बीती 3 मार्च की रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर घुस गए। दुकान के सेल्समैन संदीप सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान से लाखों रुपये की नगदी, महंगी शराब की कई बोतलें और स्कैनर मशीन लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर दुकान के अंदर घुसकर आराम से सामान समेटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में अनपरा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।
