मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news theft worth lakhs in bullion trader s house in chopan the incident took place after locking the family in the room

Sonbhadra News: चोपन में सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात.

चोपन थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। चोरों ने पहले परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और फिर बक्से व आलमारी खंगाल डाले। सुबह दरवाजा न खुलने पर घटना का पता चला। पीड़ित के अनुसार करीब 60–65 हजार रुपये नकद, ढाई से तीन भर सोना और तीन से चार भर चांदी चोरी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

3:45 PM, Mar 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात.
logo

सुबह दरवाजा न खुलने पर घटना का हुआ खुलासा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अमलेश सोनकर, चोपन।

जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के कस्बे में बीती रात चोरों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चोर देर रात घर में घुसे और पहले परिवार के सदस्यों को उनके कमरे में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद चोरों ने आराम से घर के एक कमरे में रखे बक्सों और आलमारियों को खंगाला। कपड़े और अन्य सामान को भी बुरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। पीड़ित दिनेश वर्मा के अनुसार, रात में परिवार के सभी लोग खाना खाकर ऊपर सोने चले गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली और दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह बाहर से बंद मिला। इसके बाद वह दीवार कूदकर बाहर निकले और दरवाजा खोला। नीचे जाकर देखा तो अन्य कमरों के दरवाजे भी बाहर से बंद थे और एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि घर से करीब 60 से 65 हजार रुपये नकद, ढाई से तीन भर सोना और तीन से चार भर चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। हालांकि चोर दुकान में रखें तिजोरी तक नहीं पहुंच पाए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.