मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news theft worth lakhs was stolen from the house of a retired teacher thieves took away jewelery along with two lakh cash

Sonbhadra News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी, दो लाख नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर.

बभनी के चक चपकी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मगन राम तिवारी के घर गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने पीछे की खिड़की की सरिया तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

sonbhadra

4:52 PM, Jun 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी, दो लाख नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर.
logo

चोरी की वारदात के बाद बिखरा सामान और खुली अलमारी, जांच में जुटी बभनी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक चपकी गांव निवासी मगन राम तिवारी, जो सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, गुरुवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे की ओर से पहुंचे और खिड़की की सरिया तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़ दिया तथा उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

Img

शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। चोरी की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मक्खन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गए सामान में नकदी के अलावा सोने-चांदी के कई जेवरात भी शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.