ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there is an uproar in sonbhadra over the murder of an advocate in kanpur lawyers took out a procession

Sonbhadra News: कानपुर में अधिवक्ता की हत्या पर सोनभद्र में उबाल, वकीलों ने निकाला जुलूस.

कानपुर में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में सोनभद्र के वकीलों ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। हत्यारों की गिरफ्तारी, परिजनों को 50 लाख मुआवजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।

sonbhadra

7:17 PM, Nov 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: कानपुर में अधिवक्ता की हत्या पर सोनभद्र में उबाल, वकीलों ने निकाला जुलूस.
logo

कानपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सोनभद्र के वकीलों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

कानपुर के कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। वकीलों ने कोर्ट और तहसील परिसर में जुलूस निकालने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता तथा महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी के संचालन में अधिवक्ताओं ने परिसर का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान एक नवंबर को कानपुर के कालपी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों के साथ आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं चिंताजनक हैं। ऐसी घटनाओं से अधिवक्ता समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और उनमें आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गयादीन अहिरवार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून जरूरी है। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ होने वाली घटनाओं को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाना चाहिए, ताकि उनके कार्यस्थल और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शन में गोविंद प्रसाद मिश्र, राकेश शरण मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश प्रसाद चौबे, आनंद मिश्र, राजीव सिंह गौतम, अखिलेश पाण्डेय, विनोद शुक्ला, प्रभात मिश्र, अरुण सिंघल, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, आशुतोष दुबे, बंसी पाण्डेय, गीता गौर, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित सिंह, भानु चौहान, सुजीत, धीरज, राहुल जैन, राघवेंद्र नारायण, प्रभाकर श्रीवास्तव, रोशनलाल यादव, बिंदू यादव और कंचन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.