ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there is mourning in the bhabani education department due to the demise of teacher havildar yadav the shadow of the father is lifted from the heads of one son and two daughters

Sonbhadra News: शिक्षक हवलदार यादव के निधन से बभनी शिक्षा विभाग में शोक, एक पुत्र और दो पुत्रियों के सिर से उठा पिता का साया.

बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बढ़होर के प्रभारी प्रधानाध्यापक हवलदार यादव का रविवार रात आजमगढ़ के अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

sonbhadra

7:14 PM, Nov 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: शिक्षक हवलदार यादव के निधन से बभनी शिक्षा विभाग में शोक, एक पुत्र और दो पुत्रियों के सिर से उठा पिता का साया.
logo

शिक्षक हवलदार यादव को श्रद्धांजलि, उनका समर्पण और योगदान शिक्षा जगत में सदैव याद रखा जाएगा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बढ़होर के प्रभारी प्रधानाध्यापक हवलदार यादव का रविवार, 1 नवंबर की रात करीब 10 बजे आजमगढ़ स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बभनी के बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। हवलदार यादव मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी थे। वह बभनी ब्लॉक की न्याय पंचायत बरवाटोला के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय बढ़होर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। सितंबर 2015 में उनकी नियुक्ति उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़होर में गणित एवं विज्ञान शिक्षक के रूप में हुई थी। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, उनके सहकर्मियों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने शिक्षक हवलदार यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई करना संभव नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.