ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there was a devotional atmosphere due to the worship of mother katyayani bhajan and kirtan in shri harishankar temple of asnahar

Sonbhadra News: असनहर के श्री हरिशंकर मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल.

बभनी ब्लॉक के असनहर स्थित श्री हरिशंकर मंदिर परिसर में नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाम की आरती के बाद स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले भक्ति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

sonbhadra

5:14 PM, Oct 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: असनहर के श्री हरिशंकर मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल.
logo

असनहर के श्री हरिशंकर मंदिर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन, पारंपरिक लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के श्री हरिशंकर मंदिर असनहर के प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा के छठवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाम को आरती के पश्चात पारंपरिक लोकगीतों, भजनों और संगीत के माध्यम से मां की आराधना की गई। भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर गांव के स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों और भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया। कलाकारों की सुरीली प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन रहे।कार्यक्रम में गांव के रामलगन, राम सुभग, प्रहलाद, हीरालाल, कैलाश, रमेश, महादेव, दयाराम, रामफल, राम ललित, बच्चा शर्मा और विजय शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने सुंदर एवं भक्तिपूर्ण लोकगीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के सतीश पांडेय, परमेन्दर कश्यप, पंकज तिवारी, राजेन्द्र पुजारी, कृष्णानंद दुबे, अभय पांडेय, राजू देव पांडेय, सुरेन्द्र कश्यप, विकास कुमार, विजय कुमार, दीपनारायण और आदित्य पांडेय, आशुतोष कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.