ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there was a stir over the death of a married woman under suspicious circumstances the mother s side made serious allegations

Sonbhadra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप.

ओबरा थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई और मां ने लंबे समय से विवाद व मारपीट होने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई के साथ पति के कथित प्रेम-प्रसंग की भी जांच कराने की मांग की है।

sonbhadra

6:25 PM, Sep 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप.
logo

मामले को लेकर पीड़ित परिजन अपनी बात रखते हुए और मौके पर जुटी भीड़ के बीच पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

ओबरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से मायके में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ओबरा थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई लवकुश यादव और माता बुटली देवी ने पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा निवासी लवकुश यादव ने बताया कि उनकी बहन की शादी साल 2008 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। मृतका के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 17 और 15 साल है। लवकुश यादव के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। कई बार विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन को मायके छोड़ गए थे। बाद में परिवार और समाज के लोगों ने समझौता कराकर उसे वापस ससुराल भेजा था। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। मृतका के भाई का आरोप है कि इसके बाद उनकी बहन को फांसी पर लटका दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतका की माता बुटली देवी ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के बीच करीब दो साल से विवाद और मारपीट होती रहती थी। उन्होंने मृतका के देवरानी और जेठानी से भी आए दिन विवाद होने की बात कही। माता के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 11:30 बजे मिली। उनका आरोप है कि घटना की रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और सुबह उनकी बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका की माता ने प्रशासन से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मृतका के पति पर अपनी भाभी के साथ कथित प्रेम-प्रसंग का भी आरोप लगाया है और इस पहलू की भी जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और आरोपों की स्थिति साफ हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.