Sonbhadra News: बहन की शादी से पहले घर में मातम, भाई ने फांसी लगाकर दी जान.
चोपन के सलखन ग्राम पंचायत के भठवां टोला निवासी 28 वर्षीय बिजय ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि 21 जून को उसकी बहन की शादी होनी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
1:54 PM, Jun 12, 2026
Share:


घटना के बाद माहौल हुआ गमगीन, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के भठवां टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप रहने वाले बिजय पुत्र तेजबली (28) ने गुरुवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, बिजय गुरुवार रात अपने कमरे में सोने के लिए गए थे। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो उनका शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, बिजय दो बच्चों के पिता थे और पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी मायके में रह रही थी, जिससे वह काफी परेशान रहते थे। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। खास बात यह है कि बिजय की बहन उर्मिला की शादी आगामी 21 जून को तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। चोपन पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
