मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there was panic after the dead body of a young man was found under suspicious circumstances police started investigation

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.

ओबरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर तिराहे पर सुबह 5 बजे करीब एक युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर तत्काल ओबरा थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

sonbhadra

9:08 PM, Jan 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.
logo

स्थानीय लोगों का आरोप ट्रांसफार्मर का रास्ता खुले होने की लापरवाही दुर्घटना का कारण बनी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर तिराहे पर सुबह 5 बजे करीब एक युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर तत्काल ओबरा थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

Img

अंदेशा लगाया जा रहा है कि शौचालय निर्माण कार्य की वजह से युवक खुले में ट्रांसफार्मर के पास शौच करने चला गया जहां करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि महीनों से नगर पंचायत ओबरा में शौचालय निर्माण कार्य हो रहा है और उसी से सटे ट्रांसफार्मर का रास्ता जो खुला हुआ है।

ओबरा सीओ अमित कुमार ने बताया कि सुभाष तिराहे के पास ट्रांसफार्मर रखी गई है और उसकी बाउंड्री टूटी हुई है, वहां पर शौचालय का निर्माण हो रहा है कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है वहां पर एक संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। जैसे ही पुलिस को शव की सूचना मिली वैसे ही ओबरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जहां पर शव पड़ा हुआ था वहां पर टॉयलेट और पानी का बोतल रखा हुआ था और लोग यहां पर टॉयलेट बाथरूम करने भी आते हैं।

Img

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक शौच के लिए आया हुआ था और ट्रांसफार्मर की जद में आ गया होगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है क्योंकि पोस्टमार्टम से ही वास्तविक घटना की पुष्टि होगी। मृतक की शिनाख्त उसके जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस द्वारा की गई। मृतक की पहचान लिंकन निषाद पुत्र अशोक निषाद निवासी चोपन के रूप में हुई। जो ओबरा स्थित हनुमान मंदिर तिराहे पर वन बाइट (one byte ) रेस्टोरेंट में स्टॉफ था। जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में केवल एक ही स्टॉफ रात के समय मौजूद था जो कि देर रात रेस्टोरेंट के पास ही शौच के लिए गया जहां करंट लगने से उसकी मृत्यु होना बताया जा रहा है।

Img

सवाल तो यह उठ रहा है कि आखिर युवक वहां शौच करने के लिए क्यों गया क्या रेस्टोरेंट में शौचालय की सुविधा नहीं थी जहां युवक काम करता था। अगर रेस्टोरेंट में शौच की व्यवस्था नहीं थी तो इस पर जांच होनी चाहिए कि बिना मानक के रेस्टोरेंट कैसे सुचारू रूप से नगर क्षेत्र में चल रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.