ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there was silence in the village due to the mysterious death of two real brothers and sisters within a span of three hours

Sonbhadra News: तीन घंटे के अंतराल में दो सगे भाई-बहन की रहस्यमई मौत से गांव में पसरा सन्नाटा.

कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में मंगलवार सुबह तीन घंटे के अंतराल में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्चों की मौत का कारण अत्यधिक ठंड को बताया है। मृतक बच्चों की मां ने थाने में तहरीर देकर मौत के कारणों की जांच की मांग की है।

sonbhadra

9:02 PM, Dec 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: तीन घंटे के अंतराल में दो सगे भाई-बहन की रहस्यमई मौत से गांव में पसरा सन्नाटा.
logo

मां ने तहरीर देकर बच्चों की मौत के सही कारणों का पता लगाने की लगाई गुहार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में मंगलवार सुबह तीन घंटे के अंतराल में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्चों की मौत का कारण अत्यधिक ठंड को बताया है। मृतक बच्चों की मां ने थाने में तहरीर देकर मौत के कारणों की जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह गिधिया निवासी विकास कुशवाहा के तीन माह के नवजात बेटे अंशु कुमार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजन उसे लेकर कोन स्थित एक निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

परिवार के सदस्य रोते-बिलखते अंशु के शव को लेकर घर पहुंचे ही थे कि विकास की चार वर्षीय बड़ी बेटी अनन्या कुमारी को भी उल्टी होने लगी। घर के अन्य सदस्य छोटे बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, जबकि कुछ लोग अनन्या को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। विकास कुशवाहा के ये दोनों ही संतान थे, जो एक ही दिन काल के गाल में समा गए। विकास कुशवाहा कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि दोनों मासूम बच्चों की मौत अत्यधिक ठंड के कारण हुई है। मृतक बच्चों की मां ने पुलिस थाने में तहरीर देकर बच्चों की मौत के सही कारणों का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.