Sonbhadra News: कार-टेंपो की भीषण टक्कर में घायल तीसरे व्यक्ति की मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतक.
बभनी थाना क्षेत्र के रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा जंगल के मोड़ के पास मंगलवार शाम कार और टेंपो की भिड़ंत में घायल तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक सुनील कुमार गुप्ता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीनों धरतीडाड़, नधिरा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।
sonbhadra
4:20 PM, Oct 21, 2026
Share:


बभनी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले टेंपो चालक सुनील कुमार गुप्ता की तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम एक कार और टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो चालक की जान चली गई। जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी घटना नधिरा जंगल के मोड़ के पास हुई। टेंपो सवार लोग धरतीडाड़, नधिरा से किरविल में विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे। तभी नधिरा जंगल के मोड़ पर सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। कार वाराणसी से छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर जा रही थी। हादसे में नधिरा निवासी 12 साल के अंकुश और 23 साल की राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो चालक सुनील कुमार गुप्ता को गंभीर हालत में बभनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन मंगलवार देर रात जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।



