ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three accused arrested in the case of assault and fatal attack on a woman

Sonbhadra News: महिला से मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार.

ओबरा थाना पुलिस ने पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सिनेमा रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

5:43 PM, Aug 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: महिला से मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार.
logo

ओबरा पुलिस की गिरफ्त में पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट और जानलेवा हमले के तीन आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

ओबरा पुलिस ने एक महिला से मारपीट और जान से मारने के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पुराने मुकदमे में समझौता करने के दबाव को लेकर हुई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वादिनी रोशनी (पत्नी संतोष स्वीपर, निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, ओबरा) ने 1 अगस्त को ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे उनके पति और अन्य परिजनों ने पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। रोशनी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पेट पर लात मारी और गले पर पैर रखकर दबाया। आसपास के लोगों के शोर सुनकर मौके पर पहुंचने से उनकी जान बच सकी। प्राप्त तहरीर के आधार पर ओबरा थाने में मु.अ.सं. 170/2026 के तहत धारा 115(2) एवं 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में एक पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार को ओबरा पुलिस ने सिनेमा रोड ओबरा क्षेत्र से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में संतोष स्वीपर (33 वर्ष), अमर महेश उर्फ महेश स्वीपर (29 वर्ष) और दीपक स्वीपर (26 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी चूड़ी गली मलिन बस्ती, ओबरा के निवासी हैं। पूछताछ और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, कांस्टेबल राहुल श्रीवास और कांस्टेबल संजय यादव की टीम शामिल थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.