ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three accused in custody in case of assault and threats

Sonbhadra News: मारपीट और धमकी के मामले में तीन आरोपी हिरासत में.

जुगैल पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मुन्ना, सीता और लचिया निवासी चौरा को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया।

sonbhadra

6:11 PM, Sep 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: मारपीट और धमकी के मामले में तीन आरोपी हिरासत में.
logo

जुगैल थाने में पुलिस टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के मामले में हिरासत में लिए गए तीन आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, चौरा निवासी सरिता पुत्री लाललु केवट ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद मुन्ना पुत्र रामनिहोर, सीता पत्नी मुन्ना और लचिया पत्नी राजनाथ, सभी निवासी चौरा, थाना जुगैल के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवाद की स्थिति में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। तीनों की गिरफ्तारी 7 सितंबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में रिजक मिराज खान, कांस्टेबल नेहा, कांस्टेबल सरिता और कांस्टेबल अशोक अहिरवार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.