ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three accused wanted in gangster act arrested caught by police from kon bus stand

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कोन बस स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा.

कोन पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तीनों को रविवार सुबह कोन बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

5:35 PM, Oct 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कोन बस स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा.
logo

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद कोन पुलिस ने टीम के साथ कार्रवाई की जानकारी दी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 6:05 बजे मुखबिर की सूचना पर कोन बस स्टैंड के पास से तीनों को पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निर्देशन में कोन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव, निवासी करईल; हरिदास उरांव पुत्र विश्वनाथ, निवासी मिटिहिनिया; और सुनील कुमार पुत्र रामचन्दर, निवासी कुम्हवार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त मु.अ.सं. 174/2026 में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम की धारा 3(1) के तहत वांछित थे। पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, उनके आपराधिक इतिहास में थाना कोन में दर्ज मु.अ.सं.39/2026, गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5ए/5बी/8 का मामला भी शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक एवं बागेसोती चौकी प्रभारी वीरेन्द्र वर्मा, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा, इन्द्रबली राय, सर्वेश यादव, आशीष सिंह तथा कांस्टेबल साकेत सोमवंशी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.