Sonbhadra News: सस्ते श्रृंगार सामग्री के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार.
साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम ने सस्ते दाम पर श्रृंगार सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से करीब 85 हजार रुपये की ठगी की थी।
sonbhadra
6:24 PM, Mar 10, 2026
Share:


आरोपियों ने सस्ते श्रृंगार सामग्री बेचने के नाम पर लगभग ₹85,000 की ठगी कर ली।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम ने सस्ते दाम पर श्रृंगार सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से करीब 85 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल द्वारा एनसीआरपी व प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को गोविन्द कुमार निवासी नोडिहा थाना कोन ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके चाचा आशीष कुमार (रामगढ़ बाजार में टेलर) से अज्ञात लोगों ने सस्ते श्रृंगार सामग्री बेचने के नाम पर लगभग ₹85,000 की ठगी कर ली। इसमें ₹20,000 यूपीआई से और शेष नकद लिए गए थे। इस मामले में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र में मु.अ.सं.-07/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल की तकनीकी जांच, प्रतिबिम्ब पोर्टल, सीसीटीवी फुटेज व संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार (UP28DH6962) को चिन्हित किया गया। 9 मार्च को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त वाहन को पकड़कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विज्ञापन
1- मोहम्मद रजा पुत्र नत्थू खां निवासी नवाबगंज, फर्रुखाबाद, 2- शोएब खां पुत्र नत्थू खां निवासी नवाबगंज, फर्रुखाबाद, 3- जीशन पुत्र मोहम्मद बादशाह निवासी रसूलाबाद, भोगांव, मैनपुरी।
बरामदगी: ₹4,000 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक एर्टिगा कार बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
